जिलाधिकारी ने ढाबों में मारीं छापेमारी ढाबे में चलता मिला हुक्का बार व बासी भोजन हुक्का बार किया गया शील दैनिक अक्षय मेल समाचार शिव प्रसाद मौर्यसुलतानपुर 11 दिसम्बर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने रात्रि 10.00 बजे लखनऊ रोड स्थित शेरे पंजाब ढाबा, मुस्कान ढाबा, महफिल रेस्टोरेन्ट कैफे आदि में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैद्य शराब, साफ-सफाई, खाद्य एवं पेय पदार्थ सहित संदिग्ध गतिविधियों की सघन जॉच की गई।महफिल रेस्टोरेन्ट कैफे में जिलाधिकारी को रसोई घर के निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ बासी तथा रसोई घर में गन्दगी पायी गयी। वही कैफे के गोपनीय कक्ष की तलाशी लेने पर हुक्का बार संचालित पाया गया, जहॉ पर पॉच युवा भी हुक्का का नशा लेते पाये गये। इस सम्बन्ध में कैफे संचालक द्वारा कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके साथ ही यह कृत्य सार्वजनिक स्थल पर होने के कारण नियमों के विपरीत भी पाया गया। जिलाधिकारी ने गंभीर रूख अपनाते हुए हुक्का बार को शील कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिये। खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी की उदासीनता के कारण उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित जिला आबकारी अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को इसी प्रकार से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाने तथा अवैद्य गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर संबन्धितों के विरूद्व कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।छापेमारी के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) उमाकान्त त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सी0ओ0सिटी सतीश, आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने ढाबों में मारीं छापेमारी ढाबे में चलता मिला हुक्का बार व बासी भोजन हुक्का बार किया गया शील

दैनिक अक्षय मेल समाचार
    शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर 11 दिसम्बर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने रात्रि 10.00 बजे लखनऊ रोड स्थित शेरे पंजाब ढाबा, मुस्कान ढाबा, महफिल रेस्टोरेन्ट कैफे आदि में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैद्य शराब, साफ-सफाई, खाद्य एवं पेय पदार्थ सहित संदिग्ध गतिविधियों की सघन जॉच की गई।महफिल रेस्टोरेन्ट कैफे में जिलाधिकारी को रसोई घर के निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ बासी तथा रसोई घर में गन्दगी पायी गयी। वही कैफे के गोपनीय कक्ष की तलाशी लेने पर हुक्का बार संचालित पाया गया, जहॉ पर पॉच युवा भी हुक्का का नशा लेते पाये गये। इस सम्बन्ध में कैफे संचालक द्वारा कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके साथ ही यह कृत्य सार्वजनिक स्थल पर होने के कारण नियमों के विपरीत भी पाया गया। जिलाधिकारी ने गंभीर रूख अपनाते हुए हुक्का बार को शील कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिये। खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी की उदासीनता के कारण उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित जिला आबकारी अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को इसी प्रकार से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाने तथा अवैद्य गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर संबन्धितों के विरूद्व कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।छापेमारी के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) उमाकान्त त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर रामजी लाल,  सी0ओ0सिटी सतीश, आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ