थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस/स्वाट पुलिस टीम रायबरेली द्वारा बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी की 11बाइक, 01स्कूटी,07 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप बरामद


 

रायबरेली 
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई एंव अपर पुलिस अधीक्षक नित्या नंद राय के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सी0ओ0सिटी गोपी नाथ सोनी ने बताया कि  आज दिनांक 07 दिसंबर 2019 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान जहानाबाद तिराहे पर दो अभियुक्तों रामबाबू सिंह व बउआ उर्फ गुड्डन सिंह के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई जो कि मुअसं-943/2019धारा-379/411 थाना कोतवाली नगर से सम्बंधित थी इसके अतिरिक्त चोरी के 07 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप भी बरामद हुआ। तत्पश्चात उपरोक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम दरीबा के घेर से चोरी की 10 अन्य बाइक व 01स्कूटी बरामद कर अभियुक्त सत्यम, अनूप कुमार मौर्या व विभु सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुअसं-946/2019 धारा-411,413,414,419 व 420 भादवि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों रामबाबू व बउआ से गहनता से पूछताछ करने पर दोनों ने एक राय होकर बताया कि हम दोनों लोगों ने यह बाइक जिला अस्पताल के पास से चुरायी थी,रामबाबू ने बरामद 07 मोबाइल फोन व 01अदद लैपटॉप के बारे में बताया कि यह मैंने ऊंचाहार वह जगतपुर से घरों से अभी जल्दी में ही चुराया है, दोनों ने बताया कि हम दोनों के 03 अन्य साथी सत्यम, विभू व अनूप है हम लोगों ने दरीबा ग्राम सचिवालय के पास एक घर में चोरी की 10 अन्य बाइकों व 01 स्कूटी को विभिन्न स्थानों से चोरी करके छिपा कर रखा है तथा वहां तीनों मौजूद हैं और हम लोग किसी चार पहिया वाहन की तलाश में आए थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर ग्राम दरीबा में अन्य 10 बाइकों, 01 स्कूटी को बरामद कर अन्य तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पर सभी ने एक राय होकर बताया कि हम लोग मिलकर बाइक चोरी का काम करते हैं और जिन्हें बेचकर पैसा आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-रामबाबू पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी उमरन थाना सलोन,बउआ उर्फ गुड्डन पुत्र इंद्र बहादुर निवासी कोरिहर थाना लालगंज,सत्यम पुत्र मुन्नालाल निवासी देवी का पुरवा थाना लालगंज,अनूप कुमार मौर्या पुत्र रामसरोहन मौर्य निवासी टिकरा थाना गुरुबक्शगंज,विभू सिंह पुत्र बृजेन्द्र बहादुर सिंह निवासी चकमझौना गुरुबक्शगंज, बरामदगी:-11अदद मोटरसाइकिल,01अदद स्कूटी सुजकी, 01अदद लैपटॉप, 07 अदद मोबाइल फोन ( 04 अदद एंड्रायड व 03 अदद की पैड ).
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक:- दिनांक 07 दिसंबर 2019 जहानाबाद तिराहा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-निरीक्षक अतुल कुमार सिंह प्रभारी थाना कोतवाली,वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह कोतवाली नगर,उपनिरीक्षक अमरेश त्रिपाठी सर्विलांस/स्वाट टीम प्रभारी,उप निरीक्षक अरविन्द कुमार पांडेय कोतवाली नगर,उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार अवस्थी कोतवाली नगर,उपनिरीक्षक दिलीप कुमार राय कोतवाली नगर,मुख्य आरक्षी संतोष सिंह सर्विलांस टीम,मुख्य आरक्षी रामआधार सर्विलांस टीम,मुख्य आरक्षी मनोज सिंह स्वाट टीम,मुख्य आरक्षी अरुण कुमार सिंह स्वाट टीम,आरक्षी कौशल किशोर सर्विलांस टीम,आरक्षी दुर्गेश सिंह सर्विलांस टीम,आरक्षी पंकज यादव स्वाट टीम, आरक्षी सौरभ सर्विलांस टीम,आरक्षी रूपेंद्र शर्मा स्वाट टीम,आरक्षी जितेंद्र सिंह स्वाट टीम, आरक्षी महेंद्र कुमार,आरक्षी मनीष यादव रहे मौजूद......

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ