RBSK)के तहत एक और बच्चे को मिला जीवनदान


(RBSK)के तहत एक और बच्चे को मिला जीवनदान

नीलम ब्यूरो ,दैनिक अक्षयमेल रायबरेली

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की हरचंदपुर की टीम जोकि डॉक्टर रश्मि एवं डॉ हीरालाल एनम सुनीता तथा फार्मासिस्ट  नीलू वर्मा द्वारा नेतृत्व की जा रही टीम है समर 19 माह के बच्चे के अंदर जन्मजात हृदय रोग का स्वास्थ्य परीक्षण कर पता लगाया। समर पुत्र अमर कुमार आंगनवाड़ी केंद्र गुल्लू पुर का निवासी है इस बच्चे को जन्म के समय ही दिल में छेद की समस्या थी । परिवार पूरी तरह हताश और निराश हो चुका था कि दिल के ऑपरेशन का भारी खर्च वहन करने में असमर्थ था| जिसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा देखा गया और  सरकार की  निशुल्क  ऑपरेशन की  सुविधा के बारे में  जानकारी दी गई|  इसमे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कुमार वर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्वारा  बच्चे समर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजकर निशुल्क हृदय की शल्य चिकित्सा (वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष (वीएसडी)) का ऑपरेशन  दिनांक  30 अक्टूबर 2019 को संपूर्ण कराया गया| जिसमें जनपद स्तर पर नितेश जायसवाल डी ई आई सी मैनेजर रायबरेली तथा तथा  मुनाजिर हुसैन   डी ई आई सी  मैनेजर अलीगढ़ के आपसी सामंजस्य से अति शीघ्र ऑपरेशन कराया जा सका। जिसका आज डॉ. नागेन्द्र प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया| राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम  वर्ष में एक बार समस्त सरकारी स्कूलों में तथा वर्ष में दो बार  आंगनबाड़ी केंद्रों पर समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण  करती है कथा कार्यक्रम में दिए गए 40 बीमारियों पर आवश्यकतानुसार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज रिफर कर बच्चों का निशुल्क उपचार कराती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ