कांग्रेस हाईकमान ने भोलानाथ त्रिपाठी को सौंपी संजय गांधी अस्पताल की कमान


अमेठी  /मुसाफिरखाना  मंगलवार को मुसाफिरखाना नगर पंचायत निवासी भोलानाथ त्रिपाठी को संजय गांधी अस्पताल का महाप्रबंधक बनाए जाने पर लोगो मे खुशी ब्याप्त है।वह कांग्रेस पार्टी अमेठी के वरिष्ठ नेता है उन्हे पूर्व में पार्टी ने कई अहम पदों से नवाजा था जिसे उन्होंने ईमानदारी, कर्मठता व निष्ठा से निर्वहन किया था ।और उन्होंने पार्टी आलाकमान के द्वारा दी हुई सभी जिममेदारी को सफल बनाया ।जिसे देखतें हुए पार्टी के हाईकमान ने उनको संजय गांधी अस्पताल का प्रबंधक बनाया है । भोलानाथ त्रिपाठी गांधी परिवार के बेहद  करीबियों में जाने जाते हैं,इन्होंने कांग्रेस पार्टी के अमेठी स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में प्रभारी के रूप में 10 वर्ष तक दायित्वों का निर्वहन किया । चुनाव में भी कड़ी मेहनत व पार्टी हित में सरहनीय व उम्दा योगदान के कारण गांधी परिवार ने संजय गांधी अस्पताल में प्रबन्धक प्रशासक एवं वित्त की जिम्मेदारी  दी है,भोलानाथ के महाप्रबंधक बनने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओ व स्थानीय लोगो ने प्रबंधक को शुभकामनाएं,व राहुल प्रियंका को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार प्रकट किया।युवा नेता व भोलानाथ त्रिपाठी के सुपुत्र धर्मेंद्र त्रिपाठी ने राहुल व प्रियंका का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राहुल प्रियंका ने भोलानाथ त्रिपाठी पर जो विश्वास जताया है उसे वह बड़ी ईमानदारी व  जिममेदारी से निर्वहन करेंगे।बधाई देने वालो में प्रमुख एमएलसी दीपक सिंह,जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश सिंह पप्पू,डॉ राजनरायन मिश्रा,वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता,देवेंद्र शुक्ल,कुलवंत सिंह, हनुमंत विश्कर्मा, राजू पंडित, अनिल दुबे ,रवि तिवारी, पुणेन्द्र ओझा,अनिल मिश्रा,दिनेश पांडेय आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ