ऊंचाहार रायबरेली जिले की ऊँचाहार पुलिस और एसटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर ऊँचाहार थाना क्षेत्र के सवैया तिराहे पर चेकिंग के दौरान डीसीएम को रोका गया और तलाशी ली गई तो अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ पुलिस की माने तो लगभग 925 पेटी शराब बरामद की गई है जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत तकरीबन ₹36 लाख है चार अभियुक्त को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है गहन पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हरियाणा से चलकर कोलकाता के लिए शराब ले जा रहे थे
वहीं पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरियाणा से चलकर कोलकाता के लिए बीसीएम के द्वारा शराब ले जा रहे थे मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ वह ऊँचाहार पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर ऊँचाहार थाना क्षेत्र के सवैया तिराहे पर डीसीएम अवैध शराब बरामद की है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 36 लाख बताई जा रही है और साथ ही चार अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया है जिन से गहन पूछताछ की जा रही है किसके कहने पर शराब कहां से लेकर और किसको देने जा रहे थे जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्यवाही की सुनिश्चित की जाएगी
गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक - धर्मेंद्र कुमार दुबे, उप निरीक्षक निखिलेश कुमार, करुणेश कुमार पांडे - एसटीएफ लखनऊ, मुख्य आरक्षी - विनोद कुमार सिंह, नागेंद्र नाथ मिश्रा, अभिनव शंकर शुक्ला आदि की अहम भूमिका थी ।

0 टिप्पणियाँ