दैनिक अक्षय मेल रायबरेली
रायबरेली उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में हुए अरबो रुपये के पीएफ घोटाले का मामला शांत होने का नाम नही ले रहा है।जंहा दोषियों के खिलाफ जांच की जा रही है वही अब इस घोटाले से पीड़ित अपने पैसो को बचाने के लिए जमीन पर उतर आए है। इसी कड़ी में आज रायबरेली के विधुत विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियरो ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया और मांगे न मानने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में हुए कर्मचारियों व अधिकारियों के पीएफ के अरबो रुपयो को प्राइवेट कंपनी में लगाने का घोटाला सामने आने के बाद अब इससे प्रभावित कर्मचारी अपने पैसो को बचाने के लिए सामने आ गए है।इसी के चलते आज बिजली विभाग के दर्जनों जूनियर इंजीनियर ने सीएम को सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से दिया और ये कहा कि हमारे पैसे को हमे देने के लिए मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करे क्योंकि वही हमारे रिटायरमेंट के बाद सहारा है।अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो हम आंदोलन करेंगे।

0 टिप्पणियाँ