डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम घोषित ।


डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम घोषित ।

मुसाफिरखाना ,अमेठी ।देश के जाने माने परमाणु वैज्ञानिक रहे पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में मण्डल के करीब दो दर्जन से  अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है ।घोषित परिणामों में चुने गए छात्रों को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया जायेगा ।
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर बीते 13 अक्टूबर को संस्था द्वारा अमेठी बाराबंकी अयोध्या सुल्तानपुर जिलों में चयनित करीब दो दर्जन से अधिक केंद्रों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी ।परीक्षा में आसपास के जिलों से सैकड़ों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था ।करीब महीने भर बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए आयोजक नन्द किशोर त्रिपाठी नन्दा बाबा ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर जे एन पब्लिक स्कूल व निर्मला देवी पब्लिक स्कूल के छात्रों का दबदबा कायम रहा वही माध्यमिक स्तर पर सुल्तानपुर के शेमफोर्ड स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षा से तीन तीन छात्रों को वरीयता के आधार पर चयनित किया गया ।स्नातक स्तर की परीक्षा में गनपत सहाय पी जी कालेज के विनय कुमार मिश्र को प्रथम तथा कमला नेहरू संस्थान के शिवम पाण्डेय व विकास मिश्रा को क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे है वही इण्टर मीडिएट स्तर की परीक्षा में कामायनी इंटर कालेज के की छात्राएं संजू शर्मा व स्वाति सिंह क्रमश पहले व दूसरे स्थान पर तथा मंगलम इंटर कॉलेज की प्रिया सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है ।हाई स्कूल स्तर पर शेमफोर्ड सुल्तानपुर के अत्रि मरण गोपाल अग्रवाल  व कुमारी नैना अग्रवाल को पहला व तीसरा तथा ए एच इण्टर कॉलेज के अतुल द्विवेदी दूसरे स्थान पर सफल घोषित किए गए हैं।पूर्व माध्यमिक स्तर पर कक्षा आठ में जे एन पब्लिक स्कूल के कुमारी स्वाती यादव व सत्यम शर्मा क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर तथा तीसरे स्थान पर प्राची अग्रहरि सफल हुए है ।कक्षा सात से जे एन पब्लिक के ही मंथन यादव किंजल यादव व अनुज यादव पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर वही कक्षा छः से अमरेश यादव कुमारी नीलू व कुलदीप सभी निर्मला देवी पब्लिक स्कूल के बच्चे सफल हुए हैं।प्राथमिक स्तर की परीक्षा में अखिलेश जय प्रकाश चांदनी यादव कृष्णा शर्मा सुदामा चौहान व अभिषेक मौर्य प्रिंस वर्मा रूद्र यादव अनिकेत प्रताप सिंह अंजली यादव प्रज्ञा प्रजापति वर्षा यादव के साथ ही मोहित यादव कमल व शिवांगी मिश्रा  परीक्षा परिणामों में सफल हुए है ।नन्दा बाबा ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर जे एन पब्लिक स्कूल व निर्मला देवी पब्लिक स्कूल प्रेमशाह के बच्चे पूरी तरह अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल रहे है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ