दैनिक अक्षय मेल समाचर
सुल्तानपुर जिला पंचायत परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सभी 103 वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया।सुल्तानपुर जिला पंचायत परिसर मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने हिन्दू व मुस्लिम रिति रिवाज से एक सौ तीन वर वधू को दहेज के साथ अपना आशीर्वाद दिया जिसमें दो मुस्लिम व एक सौ एक हिन्दू वर वधू सामुहिक विवाह योजना में सामिल हुये थे ।वहीं भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह और जिलाधिकारी सी इन्दुमती ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में एक सौ तीन वर वधू को दहेज के साथ अपना आशीर्वाद देते हुए सभी लोगों का विवाह संम्पन्न कराया।
0 टिप्पणियाँ