जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के चक धरोहरा में संचालित गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण गृह इस समय अराजकता का घर बना हुआ है।ताजा मामला उस समय सामने आया जब यंहा पर कार्यरत बाल संरक्षण अधिकारी ममता दुबे की छात्र ने पिटाई कर दी।मारपीट का प्रकरण वंहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
दरअसल गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण गृह पिछले कई माह से चर्चा का केंद्र बना हुआ है।यंहा पर बाल संरक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत ममता दुबे ने संस्था के प्रबंधक पर कम वेतन देने का आरोप लगाया था।जिससे नाराज होकर प्रबंधक ने उसे नौकरी से निकाल दिया।पीड़िता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई तो दबाव में उसे फिर नौकरी पर रखा गया।लेकिन प्रबंधक की शह पर वंहा रह रहे बालक उसे परेशान करने लगे।शनिवार को जब वो शौच के लिए गई तो बाहर से शौचालय की कुंडी बंद कर दी गई जिसकी शिकायत जब करने गए तो प्रबंधक के कार्यालय में ताला बंद था।सोमवार को जब वो केंद्र पर गई तो छात्रों ने पहले तो उससे अभद्रता की फिर मारपीट की और कुर्सी से उसपर हमला कर दिया ये सब वंहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़िता घबराकर वंहा से भाग कर थाने पहुची लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी तब वो जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुची लेकिन अधिकारी के वंहा मौजूद न होने के कारण उसे मायूसी ही हाथ लगी।
पीड़िता ममता दुबे ने बताया कि मैं शिकायत करने के लिए कार्यालय गई थी लेकिन वंहा ताला बंद था।मिल एरिया थाने भी शिकायत करने गईं लेकिन उन्होंने भी मेरी नही सुनी।थकहार कर जिलाधिकारी से मिलने आईं थी।
वही आज बाल संरक्षण गृह में तैनात एक शिक्षक के द्वारा छात्रों की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ जिसको जिला अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए मामले में 3 सदस्य टीम का गठन कर जांच कराकर कार्रवाई करने की बात तो जरूर कही है
फिलहाल बाल संरक्षण गृह में तैनात अध्यापिका ममता दुबे के द्वारा कुछ माह पूर्व भी बाल संरक्षण गृह के प्रबंधक के ऊपर वेतन विसंगति को लेकर आरोप लगाए गए थे जिसके शिकायती पत्र महिला के द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया था और आप विगत 3 दिनों से पहले छात्रों के द्वारा महिला टीचर का पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ और आज यहीं पर तैनात शिक्षक के द्वारा छात्र की पिटाई का भी वीडियो वायरल हुआ है फ़िलहाल जिलाधिकारी ने टीम गठित कर कार्यवाही की बात कही है अब देखना यह होगा कि कारवाही में कितना समय लगता हैगांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण गृह इस समय अराजकता का घर बना
0 टिप्पणियाँ