प्रतियोगिता हेतु लेख व कहानी 31 दिसम्बर पूर्व भेजे
लेख/कहानी में आलोचना/निन्दा प्रशासन के विरूद्ध
एवं विवादास्पद बाते न हो : प्रमोद
रायबरेली 27 नवम्बर, 2019 साहित्य एवं संस्कृतिक से हम क्या समझते है पर लेख के साथ ही कहानी प्रतियोगिता का आयोजन राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उ0प्र0 द्वारा किया जा रहा है। अच्छे लेख व
कहानी को पुरूस्कार भी दिया जायेगा। प्रदेश के सरकारी कर्मचारी व सेवा निवृत्त कर्मचारी लेख कहानी को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उ0प्र0 कक्ष संख्या 119ब, भूतल निकट गेट नं0 9 मुख्य भवन उत्तर प्रदेश सचिवालय हजरतगंज लखनऊ को 31 दिसम्बर
के पूर्व उपलब्ध करा सकते है। इस सम्बन्ध में विस्तरित जानकारी संस्थान के महामंत्री डा0 दिनेश चन्द्र अवस्थी फोन नं0 0522-2213943 से सम्पर्क कर सकते है तथा विगत माह 17 अक्टूबर के समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन से भी प्राप्त किया जा सकता
है। यह जानकारी सहायक निदेशक अधिकारी प्रमोद कुमार देते हुए बताया गया है कि संस्था का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज की सेवा करना है तथा राज्यकर्मी अपने राजकीय उत्तरदायित्वों को निभाने के साथ ही साहित्य सृजन करते है उनको प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए तथा उनकी प्रतिभा को पप्रश्रय देने के लिए इस संस्था का गठन किया गया है। लेख/कहानी में राजनीतिक, समाजिक अलोचना, निन्दा, प्रशासन के
विरूद्ध एवं विवादस्पद बाते नही होनी चाहिए लेख के ऊपर कवर पृष्ठ पर अपना पूरा परिचय (नाम/पता/सम्पर्क दूरभाष/कार्यालय का पता) अंकित होना चाहिए। संस्थान के संरक्षक प्रदेश के मुख्य सचिव व सह संरक्षक डा0 हरशरण दास सेवा निवृत्त आईएएस व
महामंत्री डा0 दिनेशचन्द्र अवस्थी मो0नं0 9919281002 आदि है।
0 टिप्पणियाँ