दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव-
सुल्तानपुर आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे एडीजी नोडल अधिकारी पीयूष आनंद। दौरे के पहले दिन उन्होंने सबसे पहले जिला कारागार का किया निरीक्षण। उसके बाद कोतवाली नगर पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली का किया निरीक्षण ।जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 75 जिलों के लिए एक एक नोडल अधिकारी नॉमिनेटेड किया गए है। उन सभी जिलों के अधिकारी 22 और 23 अक्टूबर को जिले का भ्रमण (निरीक्षण) कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। जिला किस तरह कैसे कैसे क्या क्या हो रहा है। प्रथमतः यह विजिट दौरा है। कि क्या कैसे जिला चल रहा है। वही उन्होंने यह कहा कि हमको किसी को निर्देश नही देना है न कुछ बताना है। हमको इसलिए जिले में भेजा गया है कि जनता और पत्रकार तथा जनप्रतिनिधियों के फीडबैक लेना है। यदि आप लोगों की कोई सुझाव हो तो उसे बताइयेगा। वही जब नोडल अधिकारी से यह पूछा गया कि आप जेल का निरीक्षण किये है क्या कुछ मिला है तो वह मुसकराते हुए बोले हमें केवल देखने और सुनने के लिए कहा गया है न कि बोलने के लिए और मुझे कुछ कहना नही है।

0 टिप्पणियाँ