सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान रैली का आयोजन


सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान रैली का आयोजन


नीलम ब्यूरो,दैनिक अक्षयमेल रायबरेली

रायबरेली।सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा सप्ताह के अंतिम दिन परिवहन विभाग द्धारा बाइक रैली को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया  । रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, नियमित रूप से सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने, शराब पीकर अथवा घातक रूप से गाड़ी न चलाने के लिए जागरूक करने के लिए किया गया । बाइक रैली *एस.एम.बी.फाउण्डेशन* की पहल *"रायल40राइडर्स"* की टीम की अगुवाई में "राइडिंग हण्टर्स बाइकर्स टीम" के साथ "रायबरेली बजाज शक्ति" की टीम के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की । रैली जिलाधिकारी कार्यालय से निकल कर डिग्री कालेज चौराहा, रोडवेज चौराहा, कहारों का अड्डा, त्रिपुला चौराहा, सारस होटल होते हुए वापस जिलाधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई । जिसमें जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एआरटीओ राघवेन्द्र सिंह, एस.एम.बी.फाउण्डेशन के सचिव सुनील अवस्थी के साथ साथ परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे । एआरटीओ राघवेन्द्र सिंह ने रैली के सफल आयोजन पर सभी को धन्यवाद दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ