वोट देते समय फोटो वायरल करने पर दो नेताओं पर एफ आई आर।


वोट देते समय फोटो वायरल करने पर दो नेताओं पर एफ आई आर। 

दैनिक अक्षय मेल समाचार। 

प्रताप गढ़।  , जनपद में  आज विधानसभा के  हो रहे उपचुनाव के मतदान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता और सपा नेता राजू यादव पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है ।दोनो नेता के ऊपर कोतवाली पुलिस ने चुनाव आयोग अधिनियम के गोपनीयता को भंग करने के लिए विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है बता दें कि भाजपा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता में मतदान करके उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था यह खबर जंगल में आग की तरह फैली इस खबर को जिला अधिकारी प्रतापगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया था वहीं सपा नेता ने भी मतदान के समय वायरल हुए पुराने फोटो पर मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए पुलिस को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा दिया है बता दें कि 245 सदर प्रतापगढ़ विधानसभा का चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है
प्रतापगढ़ में मतदान का प्रतिशत धीमा चल रहा है ।
सदर विधानसभा उपचुनाव में सायं तीन बजे तक सिर्फ 32.5 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं। 
मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर  उत्साह नहीं दिख रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ