गांधी पद यात्रा में शामिल हुए हजारों भाजपाई


गांधी पद यात्रा में शामिल हुए हजारों भाजपाई

अक्षय मेल समाचार

 शुकुल बाजार  अमेठी ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर गांधी संकल्प पद यात्रा निकालकर अंदी पुर के महावीरन धाम में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया और पूरे बक्शी गांव में सैकड़ों वृक्षारोपण करके तथा वृक्ष का पूजन करके वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक पंडित राम उजेरे शुक्ला, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी,पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू सिंह ,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कौशल, राज्यमंत्री सुरेश पासी के भाई प्रधान रमेश पासी ,पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरनाम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष छोटे सिंह, युवा नेता हिन्देश सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि उदय नारायण मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, प्रधान शिव नायक सिंह, युवा भाजपा नेता विनय चौरसिया  युवा नेता विश्व प्रकाश शुक्ला ,प्रशांत शुक्ला , प्रशांत मिश्रा,  केशव सिंह ,अनुज शुक्ला, सहित हजारों भाजपाई शामिल हुए ।पद यात्रा का शुभारंभ पंडित रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज से जलपान करके किया गया उसके बाद विकासखंड शुकुल बाजार विकासखंड के प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद अंबेडकर चौराहे पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा कटरा चौराहा होते हुए पांडे गंज होते हुए अंदी पुर पहुंची जहां हनुमानगढ़ी मंदिर पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ