आँवले के बाग में लगे कटिले तार में करेंट देने से नीलगाय की हुई मौत और बच्ची समेत दो हुए लोग घायल


आँवले के बाग में लगे कटिले तार में करेंट देने से नीलगाय की हुई मौत और बच्ची समेत दो हुए लोग घायल

अक्षय मेल समाचार/मनीष मिश्र

प्रतापगढ़
अंतु थाना क्षेत्र के ग्राम छतरपुर विश्वकर्मागढ़ में आँवले के खेत में लगे हुए कटिले तार में करेंट देने से नीलगाय की मौत हो गई और बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए! घायलों का नाम आरती विश्वकर्मा पुत्री अरविन्द विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा सूत गिरजा शंकर विश्वकर्मा बताया जा रहा है!आँवले के बाग में जानवरों से अपनी आँवले के बाग को बचाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए हैं। इसी कड़ी में छतरपुर में करंट लगाकर जंगली जानवर नीलगाय को मारने का मामला सामने आया है। घायल हुए अशोक विश्वकर्मा के भाई सुनील कुमार विश्वकर्मा के आरोप के मुताबिक बड़े पैमाने पर जंगली जानवरों से आँवले की रक्षा के लिए पड़ोस के गाँव में रहने वाले व्यक्ति बिजली लाईनों से लोहे या किसी अन्य सहयोगी धातु का प्रयोग कर अपने आँवले के बाग में बिजली करंट लगा देते हैं।जिसकी चपेट में जंगली जानवर तो बेमौत मारे गए और भूलवश छोटी बच्ची आरती विश्वकर्मा के जाने से करंट लगने से बचाने गए अशोक विश्वकर्मा भी घायल हो गए! समय रहते इस तरह से करंट लगाकर बेजुबान जंगली जानवरों को मारने से रोकने के प्रति वन विभाग सहित संबंधित विभागों को कोई ठोस सकारात्मक कदम उठाने होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ