इन्हौना डाकघर में खाताधारकों का हो रहा शोषण


इन्हौना डाकघर में खाताधारकों का हो रहा शोषण

डाकघर से खाताधारकों की किताबें और रुपया हो रहा गायब

 तिलोई , अमेठी ।भारतीय डाक विभाग की महत्वपूर्ण शाखा इन्हौना में इन दिनों खाताधारकों का जमकर शोषण किया जा रहा है यहां पर खाताधारकों  की पासबुक और रुपया ही गायब हो जाती है और मांगने और जानकारी करने पर इन्हौना पोस्ट ऑफिस के जिम्मेदार लोग डराने धमकाने का काम कर रहे हैं इन्हौना ग्राम पंचायत के निवासी रामप्रताप मौर्य ने बताया कि उन्होंने पोस्ट ऑफिस इन्हौना में दिनांक 30 मई 2019 को अपनी पत्नी रामरति का सम्मिलित खाता की मासिक किस्त जमा करने के लिए वह पोस्ट ऑफिस गए और ₹2000 का  विद ड्राल भरकर पोस्ट ऑफिस के बाबू के पास जमा किया आरडी की पासबुक में ₹2000 जमा करने के लिए रामप्रताप ने पासबुक लगाई जिसमें रामप्रताप का आज तक पैसा ही नहीं जमा हुआ है और ना उन्हें आरडी खाते की पासबुक ही मिल पाई है इस संबंध में रामप्रताप ने डाक विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की लेकिन अभी तक उनको ना तो पासबुक ही मिल पाई है और ना ही उनका जमा किया गया रुपया रामप्रताप का कहना है कि उन्होंने 9 अगस्त 2019 को डाक अधीक्षक रायबरेली को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया था जिस पर अभी तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिल सका है  ।



 गौरतलब हो कि भारत सरकार की संचालित भारतीय पोस्ट डाक विभाग को इन्हौना के संबंधित अधिकारी बदनाम करने में लगे हुए हैं यहां जमा निकासी के नाम पर जमकर खाताधारकों का शोषण किया जा रहा है  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ