रेल दुर्घटना में फौजी की मौत पर पूर्व मंत्री आनंदसेन हुए दुखी





रेल दुर्घटना में फौजी की मौत पर पूर्व मंत्री आनंदसेन हुए दुखी

घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को बधाया  ढाढ़स 

लांस नायक कृष्णदेव यादव दीपावली की छुट्टी मेंआ रहे थे अपने घर 

 बीकापुर ब्लाक क्षेत्र के डेहरियावा पूरे विशनोहरपुर गांव का मामला

 रेल दुर्घटना में अंबाला स्टेशन पर हुआ हादसा



 मिल्कीपुर
दीपावली की छुट्टी पर घर वापस आ रहे सेना के जवान लांस नायक कृष्ण देव यादव 23 वर्ष की एक ट्रेन दुर्घटना में अंबाला स्टेशन पर हुई दर्दनाक मौत पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री यादव ने सोमवार को लांस नायक कृष्णदेव यादव के घर डेहरियावा विशनोहरपुर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। तथा उनके दर्दनाक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।तथा दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया है ।

 बीकापुर ब्लाक क्षेत्र के विशनोहरपुर निवासी लांस नायक कृष्णदेव यादव पुत्र सरजू प्रसाद लगभग 3 वर्षों से थल सेना में भर्ती होने के बाद फिरोजपुर रेडीमेंट में तैनाती थी ।

24 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी में वे किसान एक्सप्रेस से घर वापस आ रहे थे। अंबाला स्टेशन पर सामान लेने के लिए नीचे उतरे थे कि अचानक ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन पर दौड़कर चढ़ते समय अज्ञात परिस्थितियों में वह ट्रेन से नीचे गिर गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई ।

मौत की सूचना रेलवे कर्मियों ने उनके बड़े भाई राजस्थान में तैनात लांस नायक कपिल देव यादव को दी ।लांस नायक कृष्णदेव यादव की मौत पर क्षेत्र में दुख की लहर है उनकी मौत पर हर कोई दुखी है। इससे पहले भी विशनोहरपुर गांव के शहीद रामसूरत यादव का भी असाम में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए मौत हो गई थी।

 मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव युवजन जनसभा गोसाईगंज के अध्यक्ष गया प्रसाद यादव, पूर्व जिला महासचिव माखन लाल यादव, सपा नेता श्याम यादव, ग्राम प्रधान कांग्रेश यादव, गोविंद यादव, , धर्मपाल यादव के साथ डेहरियावा  पूरे विशनोहर पहुंचकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा  परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ