दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव-
सुल्तानपुर ।आज दिनांक 18/10/2019 को प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कायस्थ कादीपुर सुलतानपुर उत्तर प्रदेश में आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर ने बच्चों को बांटे काँपी,पेंसिल,कटर,रबड़ बांटकर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को किया अनुग्रहित!अक्सर बच्चों द्वारा यह बातें कही जाती थी कि सर काँपी नहीं है किसमें लिखूँ पेंसिल नहीं है किससे लिखूँ मम्मी पैसा नहीं देती हैं काँपी के लिए,पापा घर पर नहीं है काँपी पेंसिल किससे मांगे।बच्चों से ऐसी बातें सुनकर एक व्यक्ति के अंदर का जो वास्तविक शिक्षक होता है वह जग ही जाता है और देश के भविष्य नन्हे मुन्नो की सहायता करने के लिए आगे आ जाते हैं! ऐसे में आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर ने104 नामांकित बच्चों के सापेक्ष लगभग 80 बच्चों को काँपी,पेंसिल,रबर,कटर बाँट कर सभी बच्चों का सहयोग किया बताते चलें कि ऐसे ही नन्हे मुन्नो का सहयोग आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर बराबर करते रहते हैं ताकि बच्चों के शिक्षण कार्य के साथ-साथ पूर्ण सहयोग हो सके तथा बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े और बच्चे खुशी मन से शिक्षा ग्रहण कर सकें।ऐसे शिक्षक प्रदेश के ही नहीं बल्कि भारत देश के महान विभूति के समान होते हैं ऐसे महान शिक्षकों के बारे में जितना लिखा जाए उतना ही कम है

0 टिप्पणियाँ