गांधी जी की संकल्प यात्रा हुई सम्पन्न


गांधी जी की संकल्प यात्रा हुई सम्पन्न

रायबरेली

छतोह रायबरेली गांधी जी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांधी संकल्प यात्रा में आज सलोन विधानसभा के छतोह मंडल के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में गांधी जी की सर्वोदय की विचारधारा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया गया। स्वच्छता, स्वदेशी, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को अवगत कराया गया तथा जागरूक किया गया।
       पदयात्रा में मुख्य रूप से सलोन यशस्वी विधायक आदरणीय दल बहादुर कोरी जी, पदयात्रा के अमेठी जनपद प्रमुख आदरणीय राम प्रसाद जी, छतोह के ब्लॉक एवम यात्रा मंडल प्रमुख श्रीमान सुखवीर सिंह जी, छतोह मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश वैश्य जी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एवम यात्रा मंडल सयोंजक श्री मदन तिवारी जी सहित मंडल के कनिष्ठ, बरिष्ट सैकड़ों सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ