अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा सेतापुर(प्राथमिक विद्यालय अमेठी रोड के किनारे)में चल रही भव्य रामलीला के छठे दिवस की कथा में भव्य एवं मार्मिक भरत मिलाप का मंचन कलाकारों ने किया।भाव विभोर करने वाले मंचन में भरत की ननिहाल से वापसी के बाद कैकेई से मार्मिक संवाद पर हज़ारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों की आंखे नम हो गयी।छठे दिवस के धार्मिक प्रसंगों में राम जी का केवट के द्वारा पैर धोकर गंगा पार उतरकर ऋषि भारद्वाज आश्रम,महर्षि वाल्मीकि आश्रम चित्रकूट,मंत्री सुमन्त का शोक संतृप्त होकर अयोध्या लौटना,दसरथ जी का मरण,सूनी अयोध्या एवं भरत कैकेई संवाद,भरत कौशल्या संवाद के साथ चित्रकूट में भरत मिलाप के मंचन ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।दर्शकों की आंखों में आंसू नही रुक रहे थे।इससे पहले दैनिक की तरह मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित जगदीश मातनहेलिया ट्रस्ट की ट्रस्टी यश भारती पुरस्कार से नवाजित डॉ0 शिवानी मातनहेलिया,हर हर गंगे ट्रस्ट के ट्रस्टी अश्वनी सोनी,पूर्व प्रधानाचार्य धनीराम गोस्वामी,विकास पाण्डेय, अध्यापक संतोष सिंह,रवींद्र सिंह 'मुन्ना',अध्यापक रोहित चौरसिया ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।शिवानी मातनहेलिया ने कहा ये सेतापुर की पवित्र धरती जहां श्री राम प्रभु के आदर्शों को समाज के सामने कलाकारों द्वारा दर्शाया जा रहा है ये वास्तव में एक अनूठी रामलीला है।श्रीराम हमारे लिए ही नही देश मे पूज्यनीय तो हैं ही लेकिन उससे पहले आदर्श हैं हमारी आने वाली पीढ़ियों को नशा, व्यसन मुक्त रखते हुए रामलीला के माध्यम से समाज परिवर्तन का जो संकल्प आप सभी ने लिया है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।मैं इस मंच को प्रणाम करती हूं सभी कलाकारों को आशीर्वाद देने नही आशीर्वाद लेने आई हूं।आप सभी जब जिस रूप में मुझसे सहयोग या सहभागिता चाहेंगे उस रूप में मैं आप लोगों के लिए हमेशा तत्पर हूं।
अश्वनी सोनी जी ने सभी कलाकरों को शुभकामनाएं देते हुये समाजिक और धार्मिक कार्यों में खुद का भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कलाकारों में प्रदीप पाण्डेय ने भरत का अभिनय कर सबको भाव विभोर कर दिया।राम-संदीप दुबे,लक्ष्मण-पुनीत विश्वकर्मा, दसरथ अशीष पाण्डेय,केवट-उमेश नारायण ओझा,कैकेई-सोनू ओझा,निषादराज निर्भय सिंह, वशिष्ठ व्यास गिरिजाशंकर मिश्र,सुमन्त अंशुमान आदि कलाकार अभिनय में रहे।आये हुए दूर-दराज़ से दर्शको ने राम लीला के मंचन के कलाकारों खूब सराहना की ।

0 टिप्पणियाँ