गांव की मिट्टी के लाल ने दूसरे प्रदेश में फहराया यूपी का परचम।


गांव की मिट्टी के लाल ने  दूसरे प्रदेश में फहराया यूपी का परचम।

  विजय कुमार यादव 

दैनिक अक्षय मेल समाचार  
 
       अयोध्या।

गाँव की मिट्टी के लाल युवा कवि सूरज तिवारी "रुद्र"ने अपनी काव्य रचनाओं के बल बूते उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त दूसरे राज्यों में भी अपनी पहचान बना लिया है।

हरियाणा प्रदेश के साल्हावास जिला झज्जर के  राष्ट्रीय आंचलिक साहित्यिक संस्थान द्वारा नवरात्रि के दौरान *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* नामक शीर्षक पर काव्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें युवा कवि सूरज तिवारी "रुद्र" सहभागिता की गई। प्रतियोगिता में अच्छे लेख के बदौलत विगत 08 अक्टूबर को उक्त संस्थान द्वारा उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।साहित्य के क्षेत्र में इससे पहले भी 6 बार साहित्यक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं
  दूसरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश का परचम फहराने वाले युवा कवि अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कनावा के मूल निवासी हैं।वे पेशे से एक निजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी है।
युवा कवि श्री तिवारी की इस सफलता से क्षेत्रवासी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ