राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 22 अक्टूबर तक करे आवेदन


राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 22 अक्टूबर तक करे आवेदन

नीलम, दैनिक हिन्दी अक्षयमेल रायबरेली

रायबरेली 18 अक्टूबर, 2019
राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव द्वारा जारी शासनादेश वर्ष 2019 के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु नामांकन/सिफारिश उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा बताया गया कि वर्ष 2019 के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु दिये गये दिशा निर्देशो के अनुसार जनपद से पात्र व्यक्ति अथवा संगठन के नाम राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को 
बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किये गये बिलक्षणऔरअसाधारण कार्य पर प्रकाश डालते हुए एक प्रशस्ति-पत्र सहित भारत सरकार के ऑन लाइन पोर्टल wwe.nationalunityawards.mha.gov.in. में उपलब्ध प्रारूप में उल्लिखित समस्त संगत ब्यौरा 
शामिल करने तथा उसे राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के ई-मेल 
nationalintegration244@gmail.com पर प्रत्येक दिशा 22 अक्टूबर तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में विस्तरित जानकारी उक्त पोर्टल, राष्ट्रीय एकीकरण उत्तर प्रदेश शासन आदि से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ