एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन145 अभ्यर्थियां का किया गया चयन




एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन145 अभ्यर्थियां का किया गया चयन

नीलम ब्यूरो,दैनिक हिन्दी अक्षयमेल रायबरेली

रायबरेली 16 अक्टूबर, 2019
जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का 
शुभारम्भ जिला सेवायोजन अधिकारी डी0पी0सिंह द्वारा किया गया उन्होने अभ्यर्थियों को 
सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें विचारों की शक्ति को पहचानना होगा। विकास की राह विचारों 
के प्रकाश से ही प्रकाशित होती है। सकारात्मक विचारों के साथ किया गया सद्प्रयास ही सफलता 
सुनिश्चित करता है। विचारवान बनें, अवसर को पहचाने। नियोजकों से संवाद करें, सेवा शर्तो के

बारे में पता करें। उसी नियोजक के यहॉ सेवा का चयन करें, जिससे आपके सपने साकार हो सके। 
कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा अपने कम्पनी की सेवा शर्तो के बारे मे जानकारी दी गयी।
मेले में 05 कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गयी जिसमें 456 अभ्यर्थियों 
ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों हेतु कुल 145 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। जी4एस 
सिक्योर सलुशन प्रा0लि0 नोयडा द्वारा 40 गार्ड, बायोटेक रिसर्च इन्स्ट्रीट्यूट इण्डिया लखनऊ 
द्वारा 18 सेल्स मैन, कैथेरो टेक्नोलॉजी प्रा0लि0 लखनऊ प्रा0 लि0 द्वारा 60 डिलवारी व्वाय,
वेल्सपन इण्डिया लि0 गुजरात द्वारा 20 ट्रेनीज, विनूथना फर्टिलाइजर प्रा0लि0 फैजाबाद द्वारा 07 
सेल्समैन पदो पर अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
कार्यालय के रवीन्द्रकुमार सोनकर रामसेवक गुलरेज सुहैल रामगुंलाम भारतीय, सर्वेश राय, 
सुरेश कुमार विजय कुमार द्वारा मेले के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।

--------------00000--------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ