ITI के पास बन रहे ओवर ब्रिज में बड़ा घोटाला जांच का विषय


ITI के पास बन रहे ओवर ब्रिज में   बड़ा घोटाला जांच का विषय

मानक के विपरीत किया जा रहा निर्माण कार्य

 अक्षयमेल समाचार

रायबरेली -सुल्तानपुर हाइवे पर बन रहा ओवर ब्रिज में बड़ा घोटाला जांच का विषय एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार 
भूमाफियाओं भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की बात करती है पर ये आदेश से सायद इन भ्रस्टाचारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है सिस्टम को ताख पर रख कर मानक के विपरीत किया जा रहा ओवर ब्रिज निर्माण कार्य अगर इस ओवर की जमीनी हकीकत वहाँ के आस पास या दुकानदारों से पूँछि जाये तो सायद इस घोटाले का राज बाहर आ जावेगा ये ओवर ब्रिज जनपद के सुल्तानपुर हाइवे  आईटीआई के पास बन रहा है इस ओवरब्रिज  को देखने से पता चल सकता है।इसकी मालिय का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताते चलें कि  जब से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया है तब से अब तक करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई है।सैकड़ों कुंतल लोहा, सरिया, गाटर, स्क्रब गिट्टी, सैकड़ों ट्रक सीमेंट व अन्य कई कीमती सामान रात में कम रेट में औने पौने चोरी चुपके बेंच दिया जाता है।बिके हुये माल में पद के हिसाब से पैसो का बंटवारा किया जाता हैं जिस तरह से मानक के विपरीत  इस पुल का निर्माण किया गया है उसको देखकर लगता है कि इस ओवरब्रिज निर्माण में  लाखों नहीं बल्कि करोड़ों का घोटाला किया गया हो सालों से निर्माण हो रहे पुल में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर निर्माण कार्य कराया गया है। इस जनपद के सबसे  बड़े ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सालों से किया जा रहा है। लगभग लगभग पुल बनने व तैयार होने की कगार पर है केवल 15 परसेंट काम बचा हुआ है । जब वहां के लोगों से इस पुल निर्माण के बारे में जायजा लिया गया तो कई सारे सच खुलकर सामने आ गए जो उपरोक्तानुसार दर्शाया गया है लोगों ने कहा यहां अधिकारी तो आते हैं पर उनको यह नहीं दिखता है कि मानक के अनुसार बन रहा है या मानक के विपरीत जिस तरह से ओवर ब्रिज की दोनों तरफ की दीवारों को जोड़ा गया है की कहीं पर धसी हुई तो कहीं पर उभरी हुई प्रतीत हो रही हैं कहीं कहीं पर तो ऐसा लगता है कि तुरंत गिरने जैसी स्थिति में बनी हुई है वही पुल के नीचे क्रास मोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें आए दिन गाड़ियां फसती रहती हैं अब इसे सरकारी तंत्र कहें या खुद की हुकूमत ना तो इनको जांच का फिगर है नाही किसी अधिकारी का भय बन रहे इस  ब्रिज में लगातार लापरवाहीया बढ़ती जा रही हैं और जिस तरह से इस ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है ऐसा लगता है बिना किसी मानक के यह निर्माण किया जा रहा है सारे आला अधिकारी भी इस विभाग के आंखों में पट्टी बांधकर आते हैं और जाते हैं आखिर क्यों क्या है इस मानक के विपरीत बन रहे पुल के निर्माण का रहस्य क्या बनारस जैसी घटना रायबरेली में भी दोहराना चाहते हैं यह अधिकारी व कर्मचारी कुछ ऐसा ही मंजर दिख रहा है इस  ओवर ब्रिज को देखते हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ