अक्षय मेल समाचार/ शिव कुमार यादव
प्रयागराज। जनपद प्रयागराज के सोरांव तहसील अंतर्गत मऊआइमा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा घीनपुर के प्रधान पति रामसजीवन पटेल के खिलाफ आवाश और शौचालय खड़ंजा के करोड़ो रुपए की धांधली में जाँच करवाने के लिए डीएम प्रयागराज को अपंग अवधेश सिंह तिलई बाजार निवासी ने प्रार्थना पत्र दिया तो रामसजीवन और उसका ड्राइवर पुराण पासी और कुछ दलाल फोन से कम्प्लेन वापस लेने का दबाव बना रहे हैं तथा एससी एसटी लगवाने की धमकी दे रहे है।अगर जिलाधिकारी के द्वारा इस मामले का सही से जाँच कराया जाए तो इसमें प्रधान पति समेत बीडीओ सेक्रेटरी सब जेल जाएंगे ।इस प्रकार के कई मामले ऐसे हैं की प्रधान के खिलाफ ग्रामवासी लिखित में शिकायत करते हैं परंतु उच्चाधिकारिओ की मिलीभगत से रिपोर्ट में लीपापोती कर मामला रफादफा कर दिया जाता है अगर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा टीम गठित कर जांच कराई जाए तो बहुत से प्रधान लाखों करोड़ रुपए गमन में पकड़े जाएंगे कागज में काम पूरा दिखा कर जनता व सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है अंत में जिसकी सजा जनता या किसान को चुकानी पड़ती है

0 टिप्पणियाँ