इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार से मांगी गई रंगदारी,ना देने पर जान से मारने की दी गई धमकी


इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार से मांगी गई रंगदारी,ना देने पर जान से मारने की दी गई धमकी
 

ब्यूरो अक्षय मेल समाचार 

प्रतापगढ़ । थाना कंधई अंतर्गत दीवानगंज बाजार में अशफाक अहमद पुत्र फैजदार खान ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखा है। शेरू नाम का युवक पीड़ित के दुकान पर आया और इनवर्टर बैटरी मांग रहा था पीड़ित ने शेरू को किसी तरह समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया क्योंकि पीड़ित को पता था यह पैसा नहीं देगा। तो शेरू ने कल रविवार रात लगभग 9:00 बजे पीड़ित अशफाक अहमद के पास फोन करके तुरंत बैटरा देने की बात कही तो पीड़ित ने मना किया कि अभी दुकान बंद कर दिए हैं सुबह आइए बात करेंगे।जिसके पश्चात शेरू नाम का व्यक्ति अपने नाम हुआ कारनामों से धमकाने लगा और बैटर तुरंत ना देने पर जान से मारने की बात करने लगा। पीड़ित ने बताया की शेरू पुत्र नसीम दीवानगंज बाजार का एक निवासी है जो कि आज से लगभग 1 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को मार कर कुएं में डाल दिया था।जिसकी वजह से वह जेल में था।अभी कुछ समय पहले ही जेल से आया है और पीड़ित अशफाक अहमद से भी रंगदारी मांग रहा है ना देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित का परिवार पूरी तरह से डरा सहमा हुआ है और पीड़ित ने कंधई थाना में नामजद तहरीर देकर अपनी जान माल रक्षा हेतु की गुहार लगाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ