राज्य आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई को जन-जन तक पहुचाने के लिए दिये निर्देश : मनोरमा शुक्ला
अक्षय मेल समाचार
रायबरेली । उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने पी0 डब्ल्यू0 डी0 गेस्ट हाउस में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े कई
मुद्दो के बारे में जिले के अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक के दौरान
उन्होंने महिला जन सुनवाई करते हुए महिला फरियादी निवासी गोविन्दपुर, चेमनामऊ दतौली लालगंज एवं बरगद चौराहा तथा गम्भा का पुरवा थाना मिल एरिया आदि द्वारा घरेलू हिंसा आदि की शिकायत महिला आयोग की सदस्य से की जिस पर महिला आयोग की सदस्य
मनोरमा शुक्ला ने महिला थाना अध्यक्ष संतोष सिंह सम्बन्धित एसडीएम, सीओं सिटी आदि को निर्देश दिये कि इन सभी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कहा कि पीडि़ताओ की रिपोर्ट और दोनो पक्षों की बात को सुनकर अपने स्तर से कार्यवाही करने के निर्देश
दिये। जन सुनवाई के दौरान और भी कई प्रकरण आये उस पर उन्होंने जिले के
सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण है उन सभी को
तत्काल ही निकारण कराये जिससे सभी महिलाएं को कोई समस्या का समाना नही करना पडें।
महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए अधिकारियों को पीडि़त महिलाओं की समस्याओं का निराकरण कराया सुनिश्चि करें और कोई भी महिला उत्पीड़न की शिकार हो तो तत्काल उनके महिला आयोग को शिकायती प्रार्थना पत्र और एक आईडी के साथ भेज दे जिससे उसकी शिकायत महिला आयोग में दर्ज करके निराकरण किया जा सके। इसके अलावा सदस्य मनोरमा शुक्ला ने अन्य बिन्दु पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक के पश्चात 181 आशा ज्योति केन्द्र का निरीक्षण किया।
इस मौके पर महिला थाना अध्यक्ष संतोष सिंह, चिकित्सा विभाग डा0 डी0एस0 अस्थाना, नीलिमा श्रीवास्तव, सैफाली सिंह, पूजा श्रीवास्तव, सुषमा कश्यप, साधना, इफ्तिखार
अहमद आदि जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ