नवजात शिशु अज्ञात मिलने से क्षेत्र मे मचा हड़कंप


नवजात शिशु अज्ञात मिलने से क्षेत्र मे मचा हड़कंप


 अक्षय मेल समाचार/  शिव प्रसाद मौर्य


सुलतानपुर ।जनपद भदैयां क्षेत्र उंचहरा गांव मे आज सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया वहीं आनन फानन मे ग्रामीणों पुलिस को सूचना दिया तुरंत मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के उंचहरा गांव निवासी अरूण कुमार सिंह आज सुबह को  घर से घूमने के लिए निकले तो नहर के निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी जिसकी आवाज सुनते ही तुरंत उन्होंने क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व डायल 100 पुलिस को बताया जिसे देखने के लिए गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए।वहीं सूचना पर पुलिस की मौजूदगी में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की सहमति से गांव के कुछ लोग शिशु को लालन पालन हेतु अपनी सुपुर्दगी मे ले लिया इसके बाद पुलिस शिशु के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल ले कर गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ