एस जी एस पब्लिक स्कूल मैं शिक्षक दिवस पर, शिक्षकों का श्रद्धा, सम्मान व स्मृतियों से सम्मानित किया गया किया
अक्षय मेल समाचार
रायबरेली ।एस0 जे0 एस0 पब्लिक स्कूल में
शिक्षक दिवस - श्रद्धा, सम्मान व स्मृतियों में मना
जनपद में शिक्षा स्तम्भ के रूप में चर्चित , बहुप्रतिष्ठित
स्थानीय एस. जे. एस. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस एक यादगार रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया।
शिक्षक दिवस को यादगार बनाते हुए विद्यालय , पहले पायदान में शिक्षक दिवस के जनक डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र व
विद्यालय में शिक्षा व बच्चों के लिये पूर्णतया समर्पित विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या स्व0 श्रीमती शकुन्तला सिंह के तैल चित्र पर विद्यालय प्रबंध निदेशक श्री रमेश बहादुर सिंह , प्रधानाचार्या डा0 बीना तिवारी ने माल्यार्पण किया।
दिवस की सार्थकता पर बच्चों ने अनेको-अनेक रंगारंग प्रस्तुतियों द्वारा अतिथियों , अगन्तुकों व उपस्थित समुदाय का मन मोह लिया। साथ ही
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री बी0 एस0 तिवारी समेत कई शिक्षकों तथा बच्चो ने गीतों से डा0 राधाकृष्णन के जीवन कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर ,उनको नमन करते हुए शिक्षक दिवस की
सार्थकता बढ़ाई।
एक छोटी टिप्पणी देते हुए विद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी श्री मनोज
शर्मा ने बताया कि उपरोक्त पंक्तियां ही एक षिक्षक की सच्ची परिभाषा है और एस.जे.एस. के षिक्षक/षिक्षिकाएं बच्चों के
चहुमुखी विकास के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम का दूसरा पायदान
विद्यालय में शिक्षा व बच्चों के लिये पूर्णतया समर्पित विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या स्व0 श्रीमती शकुन्तला सिंह को समर्पित रहाजिसमे विद्यालय के तमाम वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती-उर्मिला श्रीवास्तव, सुमन स्वरूप, पामा मलिक, सुनंदा घोष समेत तमाम शिक्षक - शिक्षिकाआें व बच्चों ने अपने भाव उकेरते हुए श्रद्धा-सुमन स्वरूप स्व0 श्रीमती शकुंतला सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजली देते हुए नमन किया।

0 टिप्पणियाँ