चहारदीवारी बिना स्कूल बना चारागाह बच्चे असुरक्षित


: चहारदीवारी बिना स्कूल बना चारागाह बच्चे असुरक्षित


 शासन की मंशा के अनुरूप नहीं संचालित हो रहे प्राथमिक विद्यालय 


कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित प्राथमिक विद्यालय



 शुकुल बाजार अमेठी शुकुल बाजार विकासखंड के कई प्राथमिक विद्यालय मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं ।जबकि शासन की मंशा सभी प्राथमिक विद्यालयों में बाउंड्री वॉल बालक ,बालिकाओं, का अलग-अलग शौचालय पीने के लिए स्वच्छ जल आदि मुहैया कराया जाना अत्यंत आवश्यक है उसके बावजूद भी विकासखंड में ऐसे कई प्राथमिक विद्यालय हैं जहां शौचालय सिर्फ दिखावा के लिए बने हैं। कई विद्यालयों में शौचालय जर्जर हैं ।कई विद्यालयों में शौचालय इस्तेमाल नहीं किए जाते और  शौचालय में ताला बंद है वहीं प्राथमिक विद्यालय पटखौली, नेवाज गढ़ कैथन, पूरे रोशन लाल,  रहमत गढ़, पूरे पाहा, सहित क्षेत्र के बहुतायत प्राथमिक विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं है ।जबकि कुछ प्राथमिक विद्यालय सड़क के किनारे स्थापित हैं। वहीं कई प्राथमिक विद्यालय तालाबों के किनारे स्थापित हैं। कई प्राथमिक विद्यालय जंगल में स्थापित है। जहां बच्चों की जान को भी खतरा है ।सबसे बड़ी बात इन्हीं प्राथमिक विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र भी चलाए जाते हैं। जहां बहुत ही छोटे बच्चे आते हैं। सबसे ज्यादा उनकी जान को खतरा है वही शौचालय का इस्तेमाल भी कई प्राथमिक विद्यालयों में नहीं किया जा रहा है ।विकासखंड के बहुतायत प्राथमिक विद्यालयों में चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं रसोईया अब सवाल यह उठता है जब प्रशासन की मंशा प्राथमिक विद्यालयों के हालात में सुधार करने की है। तो फिर जहां पर सुविधाएं नहीं मुहैया उसका जिम्मेदार कौन है ।और आखिर क्यों नहीं मुहैया बाउंड्री वाल गैस सिलेंडर क्यों नहीं हो रहा शौचालयों का इस्तेमाल जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही साफ नजर आती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ