अक्षय मेल समाचार/ शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर ।जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाहों के चलते किसी भी प्रकार से कानून अपने हाथ में लें, अन्यथा सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।यह बात जिलाधिकारी ने तहसील जयसिंहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सामान्य को सम्बोधित करते हुए कहा।ज्ञातव्य हो 01 सितंबर 2019 को अद्धरात्रि करीब 03 बजे मोहम्मद कयूम ग्राम पीरों सरैया,थाना कूरेभार के घर में एक विक्षिप्त महिला घुस गई थी।मो0 कयूम के शोर मचाने पर कुछ गांव वालों के द्वारा आकर उस विक्षिप्त महिला को लात-घूंशों-डंडों से मारा गया,इसकी सूचना जब पुलिस को मिली मौके पर जाकर पुलिस ने तत्काल घायल अवस्था में उस महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उस महिला की मृत्यु हो गई। कानून को अपने हाथ में लेने वाले मोहम्मद कयूम सहित 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि वह इस पर कड़ी नजर रखें और अफवाहों पर ध्यान देने वालों तथा कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायें।उन्होंने लेखपालों एवं चैकीदारों की संयुक्त बैठक आहूत कर उन्हें सर्तक रहने के लिये निर्देशित किया।

0 टिप्पणियाँ