अक्षय मेल समाचार/ नीलम
डलमऊ ,रायबरेली।अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह और डलमऊ के तीर्थ पुरोहितों के बीच हुए मामलों को लेकर तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी तीर्थ पुरोहितों ने गुस्से में आकर 2 घंटे के लिए दाह संस्कार के काम को हड़ताल कर बंद कर दिया था जिससे श्मशान घाट पर शव लेकर आए हुए परिजनों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, हड़ताल को देखकर तीन शव गैगाशो घाट की ओर रवाना हो गए, वही भदोखर से आई एक मिट्टी के परिजनों ने अपने साथ लकड़ी और पूजन की सामग्री लेकर आए हुए थे उन्होंने किसी तरह काम किया। मामले को बढ़ता हुआ देख कर कस्बे वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ व कोतवाली प्रभारी श्रीराम भी मौके पर श्मशान घाट पहुंच गए और खफा तीर्थ पुरोहित की बात को सुनकर उनकी दूरियों को मिटाने लगे तथा तीर्थ पुरोहितों की मांगों को वे स्वीकार भी करते गए।कोतवाल श्रीराम की बात तीर्थ पुरोहितों की समझ में आ गई और सभी लोगों ने हड़ताल को खत्म कर दाह संस्कार का काम शुरू कर दिया। पंडा समाज के अध्यक्ष दीपू पंडा ने कहा कि पुलिस प्रशासन से हम सभी तीर्थ पुरोहितों को कोई परेशानी नहीं है पुलिस ना तो हमें परेशान करती है मामला रोजी रोटी का है अगर घाट सीज कर दिए जाएंगे तो पुरोहित कैसे अपना परिवार चलाएंगे।
कोतवाल श्रीराम की वाणी को सलाम
अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह और डलमऊ के तीर्थ पुरोहितों के बीच की दूरियों को मिटाने का सारा श्रेय डलमऊ कोतवाल श्रीराम को जाता है।डलमऊ श्मशान घाट पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा दाह संस्कार का काम बहिष्कार किया गया हुआ था कोतवाल श्री राम ने श्मशान घाट पहुंचते ही अपनी वाणी से पुरोहितों समझा-बुझाकर अपनी शायराना अंदाज में आकर्षित कर लिया और तीर्थ पुरोहित उनकी बात को मान गए तथा हड़ताल को खत्म कर दाह संस्कार का काम पुरोहितों ने शुरू कर दिया।

0 टिप्पणियाँ