अक्षय मेल हिन्दी दैनिक समाचार रायबरेली
डीह/रायबरेली।महिला पुलिस प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक बनाने के उद्देश्य से जहां एक तरफ सेल्फ डिफेंस के लिए जूडो कराटे सिखाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर समग्र शिक्षा अभियान में जेंडर एक्टिविटी के तहत जनपद स्तर पर तीन दिवसीय मीना मंच पावर एंजेल को जागरूक बनाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह के कुशल निर्देशन में अनिल त्रिपाठी जिला संबंधित बालिका शिक्षा के द्वारा कार्यशाला केजीबीवी डीह में 7 सितंबर से 9 सितंबर तक संचालित कराया जा रहा है आज दूसरे दिन थाना डीह की महिला कांस्टेबल सीमा निषाद एवं संध्या पटेल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशाला में प्रतिभाग कर रही बालिकाओं को परिस्थितियों से निपटने के हुनर सिखाए यूपी हंड्रेड डायल के माध्यम से सुरक्षा तो करेंगे ही लेकिन छेड़छाड़ की स्थिति में शोर मचा कर मिट्टी फेक कर हिम्मत और साहस से सेल्फ डिफेंस के आधार पर डट कर मुकाबला करें ना अपमान बर्दाश्त करें और ना मौन समर्थन करें अपने परिवार जनों शिक्षको सुगम करता तथा पावर एंजेल से पूरी बात बताएं प्रशिक्षण प्रभारी बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एसएस पांडे ने बताया कि परियोजना द्वारा बालिकाओं को स्वयं सुरक्षित रहने दूसरों को सुरक्षित रखने मुखर निडर साहस महिला हेल्पलाइन के बारे में सशक्त व प्रभावशाली बनाने हेतु यह कार्यशाला संचालित की जा रही है कार्यशाला में केजीबीवी डीह छतोह सलोन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ हमारी पट्टी के अलावा अन्य स्कूल के मीना मंच पावर एंजेल शामिल है इस अवसर पर संदर्भ दाता तपस्या पुरवार गुंजन वर्मा बालिकाओं को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक किया कार्यशाला में नीलम वर्मा अंजना त्रिपाठी वार्डन निर्मला सुनीता मंजू सिंह इंदु कांत प्राची हरिप्रसाद जयकरण सिंह विजय यादव सहित अन्य स्टाफ ने सहयोग किया आज ही स्वास्थ विभाग द्वारा बच्चों को किशोरावस्था संबंधी जानकारी दी गई

0 टिप्पणियाँ