रायबरेली, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देशन में सीओ सिटी रायबरेली गोपीनाथ सोनी ने पुलिस ऑफिस के किरण हाल में थाना गुरबक्श गंज क्षेत्र के अंतर्गत हुई महिला की हत्या की घटना का अनावरण करते हुए बताया की दिनेश कुमार पुत्र रामदीन निवासी ग्राम पुरे लाल त्रिवेदी मजरे शेखापुर थाना गुरबक्श गंज जोकि नशेड़ी प्रवृत्ति का व्यक्ति था जिसने 4 सितंबर की रात नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसमें मृतका के भाई अवधेश द्वारा स्थानीय थाने पर दर्ज कराये गये मुअसं 407/2019 धारा 302 पंजीकृत अभियोग के अंतर्गत गुरबख्श गंज पुलिस के द्वारा सक्रिय कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र रामदीन निवासी उपरोक्त को राम सिंह के सिंह के बाद बृहद से किया गया गिरफ्तार,जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया डन्डा हुआ बरामद, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक कामता प्रसाद,मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार,आरक्षी अरविंद कुमार,आरक्षी जगदीश प्रसाद,महिला आरक्षी सरिता गौतम मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ