अमेठी में बच्चा चोरी का कोई गैंग नहीं है, अमेठी की जनता अफवाहों पर ध्यान ना दें। - पुलिस अधीक्षक


अमेठी में बच्चा चोरी का कोई गैंग नहीं है, अमेठी की जनता अफवाहों पर ध्यान ना दें। -   पुलिस अधीक्षक 

अक्षय मेल समाचार।

अमेठी। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने की घटनाओं पर अमेठी जिले की पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। अफवाह  फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगाह रखी जा रही है, साथ ही ग्राम्यांचल के इलाकों में पुलिस द्वारा सभ्रांत नागरिकों को उपरोक्त आशय स्पष्ट किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग ने जनता से अपील किया है कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर लोग ध्यान ना दें। यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एन0एस0ए0 कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही ऐसी किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने इस संबंध में एक अनोखी पहल शुरू की है जिसमें जनपद के सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के संबंध में मुनादी करवाते हुए जागरूकता फैलाएंगे। 





पुलिस अधीक्षक के निर्देश का दिखा असर,विभिन्न  थानाक्षेत्रों में  बच्चा चोरी से  संबंधित झूठी अफवाहों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया-

 पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार  मुसाफिरखाना, अमेठी, गौरीगंज व तिलोई आदि समस्त सर्किलों में  व्यापक स्तर पर  झूठी अफवाहों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।ज्ञात हो कि इस समय पूरे प्रदेश में बच्चों को पकड़ने की अफवाह के चलते अनेक घटनाएं घटित हो चुकी हैं जिसमें कई निर्दोषों को अपनी जान गंवानी पडी वही लोगों में भय व्याप्त है।इसी के मद्देनजर इसी क्रम में  शिवरतन गंज थानाक्षेत्र में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के दौरान नवआगंतुक प्रभारी भरत उपाध्याय ने कहा कि अफवाहों के चलते यदि हुई किसी निर्दोष के साथ कोई घटना तो कड़ी कार्रवाई होगी। तिलोई संवादसूत्र के अनुसार बच्चों को पकड़ने की अफवाह के चलते हो रही निर्दोषों के साथ घटनाओ मे विराम लगाने के लिए थाना शिवरतन गंज पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर लोगों को सचेत करते हुए अफवाहों से बचने की अपील की।थाना शिवरतन गंज के थाना अध्यक्ष भरत उपाध्याय ने भारी फोर्स के साथ शिवरतन गंज,सेमरौता ,अहोरवा भवानी , इन्हौना , चिलूली आदि कस्बों के चौराहों पर माइक लगाकर जनता को इस अफवाह से  बचने एवं अफवाह मे पड़कर किसी निर्दोष के साथ कोई भी घटना घटित करने पर सख्त कार्यवाहीकरने की चेतावनी भी दी ।इसी प्रकार थानाध्यक्ष मोहनगंज राजेश सिंह ने  भी शाहमऊ , मोहनगंज, तिलोई,रस्तामऊ ,राजा फतेहपुर,शंकरगंज आदि प्रमुख चौराहों पर माइक के द्वारा बच्चे पकड़ने की अफवाह से जनता को दूर रहने की नसीहत दिया और किसी भी प्रकार की घटना के संज्ञान में आने पर पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया उन्होंने भी कानून को अपने हाथ में ना लेने की अपील की। अन्य विभिन्न थाना क्षेत्रों में समस्त थानाध्यक्षों ने जनता से झूठी अफवाहों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ