हिंदी दिवस पर एसजेएस में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन


हिंदी दिवस पर एसजेएस में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
   

 अक्षयमेल समाचार
             
महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के एसजेएस पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस को बड़े ही धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र छात्राओं द्वारा भाषण, कविता, सुविचार, दोहा, गीत, लघुनाटिका  व अन्य विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर किया गया। छात्र छात्राओं ने हिन्दी दिवस पर उत्सुकता दिखाते हुए अपने अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षिकाओं द्वारा हिन्दी दिवस से संबंधित विचार व गीत प्रस्तुत किया गया। हिंदी दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेंडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा ने हिंदी दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी के इतिहास से परिचित कराते हुए छात्र छात्राओं को अपनी मातृभाषा के प्रति हृदय में प्रेम व सम्मान रखने के लिए प्रेरित किया तथा हिन्दी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लेखकों व कवियों के विषय में जानकारी दी।  इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल व और अधिक प्रेरणादायक बनाने के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से अपूर्वा, अंजलि, निधि, अश्विनी, सुनील, धर्मेंद्र,शुभम, विनोद व आलोक आदि ने अपनी महत्त्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ