खुशहाल भारत मंच द्वारा स्त्री सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन


खुशहाल भारत मंच द्वारा स्त्री सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव

सुल्तानपुर ।नगर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में खुशहाल भारत मंच के बैनर तले स्त्री सशक्तिकरण चर्चा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जो कि जगदेव द्रोपदीयं लोक कल्याण ट्रस्ट संस्थापक अमरनाथ मिश्रा एडवोकेट संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार भारत सरकार (स्वैच्छिक सेवानिवृत्त) के द्वारा संचालन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज शुक्ला प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुल्तानपुर रहे। स्वागत संबोधन डॉ राधेश्याम सिंह प्राचार्य कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक संस्थान सुल्तानपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आर.पी. शुक्ला विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सेवानिवृत्त जिला जज सुल्तानपुर रहे।कार्यक्रम को तीन सत्रों में बांटा गया था।बताना जरूरी है कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्त्री सशक्तिकरण पर परिचर्चा का रहा जिसमें लखनऊ, गाजियाबाद,हरियाणा,अम्बाला की कई मानी जानी स्वयंसेवी संस्था ,लेखिका , पर्यावरणीय कार्यकर्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कवित्री कार्यक्रम के मंच से  इसी सशक्त  पर  अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को महिला टीम की  अध्यक्षता करते हुए सुमन रावत ने अपने अभिभाषण में स्त्री सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि हमारी बहन बेटियों को छोटा बड़ा कपड़ा पहने से कुछ नहीं होता हमको खुद अपनी ताकत को पहचानना होगा। कार्यक्रम में आई हुई छात्राओं को विशेष नसीहत देते हुए कहा कि हजारों बेटियों की आगे बढ़ने की यही उम्र होती है नकारात्मक सोच को पीछे छोड़ते हुए सकारात्मक सोच अपनाना चाहिए और दुनिया की सारी फालतू बातों को छोड़कर अपने ड्रीम अपने सपनों को पूरा करने के रास्ते पर चलना चाहिए। यह भारत देश पुरुष प्रधान देश होने के बावजूद हमारी स्त्री बहने कहीं भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। घर परिवार चलाने से लेकर देश को चलाने तक का काम कर रही हैं। हमें किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं है, अपने आप को पहचाने और अपनी लड़ाई स्वयं आगे बढ़कर लड़े। अगर आप पर कोई छींटाकशी करता है तो उसे उसी में ही जवाब दे कोई इज्जत से बात करता है तो उसका सम्मान करें। कार्यक्रम का  शुभारंभ उत्तर प्रदेश डी.जी.पी. डॉ महेंद्र मोदी की धर्मपत्नी सीमा मोदी ने ध्वजारोहण करके किया इसमें स्काउट के बच्चों ने गार्ड ऑफ ऑनर दीया।
 जगदेव द्रोपदीयं लोक कल्याण ट्रस्ट संस्थापक अमरनाथ मिश्रा एडवोकेट ने अपने वक्तव्य में स्त्री पर चर्चा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्त्री पुरुष सभी समान है सिर्फ हम लोगों के सोचने का नजरिया अलग है रही बात स्त्री सम्मान की तो मेरा मुख्य उद्देश्य है कि गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करना , जिससे वे अपनी ताकत को समझे समाज को इस्त्री का आईना दिखाएं किसी भी मामले में कमजोर नहीं है। लड़कियों के साथ होने वाले तमाम घटनाओं पर बोलते हुए कहा कि हम को उसी अंदाज में जवाब देने की जरूरत है जिस अंदाज में लोग बदतमीजी करते हैं।विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि भी ऐसा प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं किसी महिलाओं को न्याय दिलाया जा सके किसी प्रकार की महिला उत्पीड़न को क्या शोषण का हो वे अपने द्वारा निशुल्क मदद करते हैं।कार्यक्रम की संकल्पना एवं संचालन साहित्यकार आयुष चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में जिला से प्रदेश स्तर तक की तमाम नामचीन स्त्रियों ने हिस्सा लिया जिसमें दर्शक दीर्घा भी नीचे से ऊपर तक पूरा सभागार भरा हुआ था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपा पांडे 'सतरूपा' लेखिका, डॉ.श्वेता श्रीवास्तव लेखिका, ओम कुमारी सिंह पर्यावरणीय कार्यकर्ता, अर्चना सिंह, विमला पांडे, 'शालू', अध्यक्षीय संबोधन सुमन रावत समाजसेवी, साध्वी आस्था माँ धर्मगुरु, डॉ. रूबी राज सिन्हा चिकित्सक डॉ. निशा गोयल शिक्षाविद डॉ. भटनागर, सुधा सिंह सुधा फाउंडेशन अध्यक्ष एवं समस्त सम्मानित महिलाएं उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ