विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत


विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत


अक्षय मेल समाचार/विजय कुमार यादव

अयोध्या।गांव के बाहर अपने जानवर चराने गये 15 वर्षीय बालक को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया।जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले गये ।किन्तु लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्तजानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मजरुद्दीनपुर निवासी स्वर्गीय राम उजागिर यादव का लगभग 15 वर्षीय पुत्र सूरज यादव विगत मंगलवार को गांव के बाहर अयोध्या प्रयागराज रेलवे लाइन के खजुराहट स्टेशन के समीप अपने जानवरों को चरा रहा था कि उसे वहीं पर किसी विषैले जन्तु ने काट लिया।जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।बालक जब तक अपने जानवरों को लेकर घर आया तब तक उसकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। विषैले जंतु के विष के असर से उसकी शरीर काली पड़ने लगी थी।
 घर पहुंचने पर बच्चे की हालत देख परिजनों सहित ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएससी बीकापुर पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने बालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
 जिसकी बुधवार/गुरुवार की रात में इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
 मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
 परिजनों के मुताबिक मृतक बालक का गुरुवार को लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव उसके घर पहुंचेगा।
मृतक बालक के पिता की दो वर्ष और माता की छः माह पूर्व ही मौत हो चुकी है।मृतक दो भाई व दो बहन बहन थे। जिसमें एक भाई और एक बहन बड़ी एवं एक बहन छोटी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ