देर रात तक चलता रहा झांकी संगीत का कार्यक्रम
मनमोहक झांकी से भावविभोर हुए भक्त !
भक्ति में से गूंज उठा जामताली बाजार !
अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़ । जनपद के विकासखंड शिवगढ़ के जामताली बाजार में सजा हुआ गणेश पंडाल में तीसरे दिन झांकी के कलाकारों ने मनमोहक झांकी दिखा कर भक्तों को झकझोर कर रख दिया 11 दिवसी गणेश उत्सव कार्यक्रम में दर्शन पूजन के लिए भारी भक्तों की भीड़ इकट्ठा होती है इसी तरह बुधवार की देर शाम गणेश उत्सव के कार्यक्रम में लखनऊ से आए झांकी कलाकारों ने राधा कृष्ण शंकर पार्वती सुदामा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जिस पर भक्त भावविभोर हो गए मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रमेश मिश्र ने कहां की ऐसे कार्यक्रम से समाज में लोगों को नई प्रेरणा जागृत होती है इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष दिनेश दुबे संस्थापक दिलीप मोदनवाल पवन मिश्रा एडवोकेट अग्निवेश दूबे राहुल त्रिपाठी ओम प्रकाश पांडे प्रमोद दुबे मुन्ना दुबे ज्ञान सिंह श्रीप्रकाश मिश्र करमचंद उमर वैश्य मुकेश कुमार उमरवैश्य रामू दूबे सहित हजारों भक्त मौजूद रहे !

0 टिप्पणियाँ