मानसिक रुप से पीड़ित महिला के मौत के बाद जागा जिला प्रशासन,क्षेत्र में माइक से अलाउंस कर लोगो को अफवाह पर ध्यान न देने की कही बात
अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर ।बीते दिन कूरेभार थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप पर पीट पीट कर महिला को किया था लहूलुहान,गंभीर हालातो में जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा था दम,वही दूसरी तरफ दोस्तपुर और अखण्डनगर थाना क्षेत्र में भी विक्षिप्त को लोगो ने बच्चा चोरी के आरोप में निशाना बनाते हुए की थी पिटाई,उसी कड़ी में आज कुंभकर्णी नीद से जागे जिला प्रशासन की खुली नीद, जिलाधिकारी सी इंदुमति व पुलिस कप्तान हिमाशु कुमार के निर्देश में उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह व जयसिंहपुर सीओ दलवीर सिंह ने धंमौर व बल्दीराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया दल बल के साथ पैदल मार्च,पैदल मार्च के दौरान माइक से करवाया अलाउंस अफवाहों पर न दे ध्यान,कोई बच्चा चोरी का गिरोह नही,बेवजह अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्यवाही,काश इस तरह पहले ही जिला प्रशासन कस लेता अपनी कमर तो न जाती महिला की जान और न होती बेगुनाहों की पिटाई,मौके पर ,जानकारी मुताबिक हलियापुर थानाध्यक्ष मो अरशद ने 6 पहले ही अपने क्षेत्र में बच्चा चोरी अफवाह न फैलाने का फूंका था बिगुल,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त रवैया अख्तियार करने की कही थी बात,आज के पैदल मार्च में मौके पर बल्दीराय नायब तहसीलदार अमर नाथ पाल,थानाध्यक्ष धंमौर प्रवीण सिंह बल्दीराय थानाध्यक्ष आकाश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ