दैनिक अक्षय मेल समाचार
बाबागंज/प्रतापगढ़ (ब्यूरों)। बैंक से पैसा निकालकर जा रहे युवक से बैंक से चंद कदम दूर ही बाइक सवारों ने उसका पैसा छीन लिया। जब तक युवक गुहार लगाता तब तक बदमाश भाग निकलें। बदहवास युवक ने घटना की जानकारी बाजार वासियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी आकर बदमाशों को खोजने लगी लेकिन उनका कहीं भी पता नही चला।
सीएम के जिले में आने पर सारी फोर्स सीएम के सुरक्षा में जाने का फायदा बदमाशों और उचक्कों ने भी उठाया। महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन गांव का प्रमोद कुमार संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार में स्थित ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने आया था। शनिवार की दोपहर में वह बैंक से दस हजार निकालकर जैसे ही वह साइकिल से बैंक से चंद कदम दूर चला, वैसे ही बाइक से पीछे से आए बाइक सवारों ने उससे छुट्टा मांगा। जब वह पैसा निकालने लगा तो बाइक सवार उसका सारा पैसा लेकर भाग निकले। जब तक उसका शोर सुनकर बाजारवासी कुछ समझ पातें तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी आ गई। महेशगंज के ग्रामीण बैंक में भी उचक्कों द्वारा कागज पकड़ाकर किसी का दस हजार लेकर चले जाने की चर्चा होती रही लेकिन घटना की पुष्टि नही हो सकी और न ही क्षेत्रीय पुलिस को कोई तहरीर मिली।इनसेट में बाबागंज। लखपेड़ा बैंक के करीब हुई घटना की जांच करने जब एसआई राजेश पटेल करने पहुँचे और बैंक जाकर कैमरे का सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के लिए कहा तो कैमरा बंद मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि कैमरा चल रहा होता तो बदमाशों की पहचान हो जाती क्योंकि घटित स्थल तक कैमरे की रेंज रहती है।

0 टिप्पणियाँ