अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन/पुलिस पेंशनर मीटिंग माह सितंबर


अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन/पुलिस पेंशनर मीटिंग माह सितंबर

 अक्षयमेल समाचार

 रायबरेली  ।। आज  पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर जनपद के समस्त पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया तथा सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए । अपराध गोष्ठी के अवसर पर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण/प्रभारी निरीक्षकों तथा थानाध्यक्षों को जनता की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये तथा जनपद के यूपी-१०० पीआरवी-१७६५/स्वाट/सर्विलांस/तथा कोतवाली नगर  पुलिस टीम को उनके द्वारा पूर्व में किये गए रायबरेली ।

रायबरेली मे बीते दिनों नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत होने वाली घटनाओं में चोरी,लूट,फायरिंग, दहशतगर्दो, गुंडे बदमाशों के हिम्मती हाथों में कानून की हथकड़ी डालकर जेल भेजने वाले अतुल सिंह, संजय सिंह  राकेश सिंह  यादव, प्रवीर  गौतम, देवेंद्र अवस्थी,गोपाल मणि मिश्रा, आदि को आज पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई व अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर आज पुलिस लाइन में सम्मान पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ