बैठकों में प्लास्टिक/थर्माकोल या इनसे सम्बन्धित सामग्री से बने किसी प्रकार के प्लेट, गिलास, चम्मच का प्रयोग न किया जाये........जिलाधिकारी


बैठकों में प्लास्टिक/थर्माकोल या इनसे सम्बन्धित सामग्री से बने किसी प्रकार के प्लेट, गिलास, चम्मच का प्रयोग न किया जाये........जिलाधिकारी
।

अक्षय मेल समाचार

अमेठी ।जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा ने बताया  कि प्लास्टिक अपशिष्ट से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने व जन स्वास्थ्य एवं पशुओं के लिये भी अत्यन्त घातक होने के दृष्टिगत प्लास्टिक/थर्माकोल के उत्पादन/प्रयोग आदि पर रोक लगाये जाने हेतु विभिन्न शासनादेश निर्गत किये गयें है।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि किसी भी बैठक में प्लास्टिक/थर्माकोल या इनसे सम्बन्धित सामग्री से बने किसी प्रकार के प्लेट, गिलास, चम्मच आदि का प्रयोग नहीं किया जायेगा। अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर पानी की प्लास्टिक बोतल/गिलास का प्रयोग नही किया जायेगा बल्कि इसके स्थान पर  स्टील/कांच के गिलास में पीने हेतु पानी उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त बैठकों के दौरान प्रतिभाग करने वाले सदस्यों को जलपान/खानपान नहीं परोसा जाये यथावश्यक बैठक से पूर्व या बैठक के पश्चात् इसकी व्यवस्था की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ