भारतीय जनता पार्टी पिछले पांच साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाती है


भारतीय जनता पार्टी पिछले पांच साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाती है

अक्षय मेल समाचार

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछले पांच साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को सेवा सप्ताह के रुप में मनाती है। 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक चलने वाले "सेवा सप्ताह कार्यक्रम" के दूसरे दिन 6 मण्डलों में सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान,अस्पतालो में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान आदि सेवा के कार्यक्रम चलाये गये भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे के संयोजन में शहर स्थित जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान, मरीजों को फल वितरण एवं रक्तदान ,सुभाष पार्क की सफाई आदि सेवा के कार्य किये गये।शहर विधायक सूर्यभान सिंह, महामंत्री कृपा शंकर मिश्र, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल आदि की अगुवाई में भाजपाइयों ने जिला अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद इमरजेंसी सहित कई वार्डो में मरीजों को फल वितरित किया गया। तत्पश्चात नगर महामंत्री,आशीष सिंह रानू एवं राहुल कुमार ने ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया।इस मौके पर विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन देश की सेवा और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता उनके जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के रुप में मना रहे है।इस मौके पर प्रीति प्रकाश, पूजा कसौधन,एम० पी० त्रिपाठी,गांधी सिंह, इन्द्र देव मिश्रा,मनीष सिंह, अरविंद यादव, संजय सिंह मुन्ना, रेनू सिंह, कमला सिंह, डा० अनुराग पांडे , रामेन्द्र प्रताप सिंह, मीना पांडे, कोकिला तिवारी, स्नेहलता पांडे ,मनीष जायसवाल, लक्ष्मी सिंह आदि उपस्थित रहे।उधर सुभाष पार्क में सहकारी बैंक अध्यक्ष व सेवा सप्ताह के जिला संयोजक विजय मिश्र सहित पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, संजय सोमवंशी, दिनेश चौरासिया, रजनीश मिश्र ,सुजीत सिंह आदि ने नगर के सुभाष पार्क परिसर व सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा की साफ सफाई की।इस मौके पर विजय मिश्रा ने कहा स्वच्छता एक ऐसा मंत्र है जो स्वस्थ  सुंदर और खुशहाली का संदेश देता है आज रविवार को 6 मण्डलों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।दूबेपुर मण्डल अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के संयोजन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भांदा,  कटका मण्डल अध्यक्ष दान बहादुर तिवारी के संयोजन में गुप्तारगंज बाजार,पी पी कमैचा मण्डल अध्यक्ष रमापति मोर्या के संयोजन में कोइरीपुर बाजार, दोस्तपुर मण्डल अध्यक्ष रमेश तिवारी के संयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर दोस्तपुर में स्वच्छता अभियान चलाया।इसी क्रम में शिवनगर मण्डल में धम्मौर बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कादीपुर में मण्डल अध्यक्ष डा० सुरेश सिंह के संयोजन विधायक राजेश गौतम, महामंत्री सुभाष चन्द्र, घनश्याम चौहान, विवेक सिंह , लालमणि सिंह आदि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों का फल वितरण कर प्रधानमन्त्री मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया।भाजपा के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कल सोमवार को 5 मण्डल में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। जयसिंहपुर मण्डल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहपुर, लंभुआ मंडल में लंभुआ बाजार, भदैयां मण्डल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदैयां, अर्जुनपुर मण्डल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ एवं करौंदीकला मण्डल में करौंदीकला बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ