पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।


पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

अक्षय मेल समाचार/सुशील तिवारी।


तिलोई ,अमेठी।थाना शिवरतन गंज अंतर्गत ग्राम सभा मेहमान पुर में बीते महीने 15 तारीख को गंगा देई पत्नी राम सुंदर के परिवार पर दबंगों ने किया था कातिलाना हमला जिसमें छोटे बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों को चाकू और लाठी-डंडों से मारपीट कर कर दिया गया था लहूलुहान जिसमें थाना शिवरतन गंज में धारा 147,148,323,324,325,452,308 में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें शिवरतन गंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बाकी के आठ आरोपी अभी भी बाहर घूम रहे हैं और पीड़िता को लगातार धमकियां दे रहे हैं जिसकी वजह से पीड़ित परिवार सदमे में है वह उनका जीना मुहाल है पीड़ित परिवार का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी एक बार दबंग लोग कर चुके हैं परिवार पर हमला पीड़िता गंगा देई पत्नी रामसुंदर ने तहसील दिवस संपूर्ण समाधान दिवस में अमेठी जिले की पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ