प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर निशुल्क नेत्र शिविर व गरीबों को वस्त्र वितरण का हुआ आयोजन।


प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर निशुल्क नेत्र शिविर व गरीबों को वस्त्र वितरण का हुआ आयोजन।

अक्षय मेल समाचार

तिलोई अमेठी , हिन्दू युवा वाहिनी अमेठी के पदाधिकारियों व टीम द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर अमेठी सांसद स्मृति जूविन ईरानी ने उत्थान सेवा समिति के माध्यम से गांवों में सैकडो गरीब परिवारों कि महिलाओं को साड़ी, पुरूषों को पैन्ट शर्ट तथा उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही सिंहपुर सी एच सी, तिलोई सी एच सी में मरीजों को फल वितरित किया गया। हिन्दू युवा वाहिनी जिला प्रभारी अभय सिंह नारे, संयोजक उत्तम सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष सिंहपुर हिमांशु अवस्थी,
उपाध्यक्ष अमित सिंह, मंत्री लवकुश त्रिपाठी आदि कि देखरेख में उक्त कार्यक्रम हुआ साथ ही अमेठी सांसद द्वारा दिल्ली से भेजी गई डाक्टरों कि टीम ने पूरे क्षेत्र में1.65 हजार निंसुलक नेत्र परीक्षण के कार्यक्रम में तिलोई के कम्पोजिट विद्यायल में क्षेत्रिय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत की जिसमें सैकड़ों बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया और जरूरत मन्द बच्चों को चस्मा दिया गया। उक्त कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ