मोतिगरपुर पुलिस एवं आबकारी टीम को एक बड़ी सफलता मिली अवैध देसी शराब का कारोबार करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव-
सुलतानपुर।जनपद के मोतिगरपुर पुलिस टीम एवं आबकारी टीम द्वारा थाना क्षेत्र स्थित बेलहरी रामगढ़ बाजार में देसी शराब की दुकान से अवैध मिश्रित 1535 सीसी शराब व 600 ढक्कन तथा 312 बारकोड के साथ अभियुक्त अशोक जायसवाल पुत्र कल्लू जायसवाल निवासी बिलहरी थाना मोतीगरपुर को किया गिरफ्तार।किया गया पकड़े गए अभियुक्त के पास से भारी मात्रा नकली शराब को बरामद करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही के लिए भेजा गया।वहीं बताते चलें कि मोतिगरपुर थाना अध्यक्ष रतन शर्मा के नेतृत्व में एवं आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से निरंतर अवैध कार्य करने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है इसी कड़ी में आए दिन अपराधी एवं अपराध जगत से जुड़े हुए लोग लोगों का अब जीना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।मोतिगरपुर थाना अध्यक्ष रतन शर्मा के द्वारा किए जा रहे मेहनत की वजह से आए दिन पकड़े जा रहे हैं अवैध शराब कालाबाजारी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसता देख जनता भी मोतिगरपुर थाने की पुलिस की सराहना करने में पीछे नहीं दिखाई दे रही है।

0 टिप्पणियाँ