अक्षयमेल रायबरेली
रायबरेली में नव आगंतुक पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ तेज हुई है वही दूसरी ओर चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे चोरों को आज कोतवाली पुलिस में धर दबोचा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता कर खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि शहरी इलाकों में लगातार हो रही चोरियों की वारदात को अंजाम देने वाला सक्रिय गिरोह का सरगना एक नाबालिग है और लगातार शहरी इलाकों में कई चोरी की वारदातों को यह सक्रिय गैंग अंजाम दे चुके थे फिलहाल गैंग के 8 चोरों को कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा है बताते चलें कि चोरी की वारदातों से हलकान खाकी ने उस समय राहत की सांस ली जब उनके हाथ चोरो का एक गिरोह हत्थे चढ़ गया।पकड़े गए गिरोह के सदस्य शातिर चोर है और उन्होंने अब तक शहर कोतवाली क्षेत्र में 8 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।उनके पास से चोरी की तीन बाइकों समेत लाखो का समान बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के किरण हाल में पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये युवक शातिर चोर है और अब तक इन्होंने कई बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।आज जब गोरोह के तीन सदस्य बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे तो मामा चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस को देख ये भागने की कोशिश करने लगे।शक होने पर शहर कोतवाली पुलिस ने इन्हें दबोच लिया और जब इनसे पूछताछ की और इनके 5 साथियो के साथ ही लाखो के जेवरात व तीन बाइक बरामद कर ली।

0 टिप्पणियाँ