SFI छात्राओं ने अपनी मागों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया


SFI छात्राओं ने अपनी मागों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया

दैनिक अक्षय मेल समाचार
      शिव प्रसाद मौर्य-

सुल्तानपुर। SFI ने राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में GSCASH  (Gender sensitization committee against sexual harassment) की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया । अभियान में सैकड़ो की संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया । संगठन के जिला मंत्री राजीव तिवारी ने छात्राओं को बताया कि सभी  कॉलेज को GSCASH का गठन करना होगा ।आज लगातार छात्राओं के साथ छेड़खानी और अन्य मामले सामने आ रहे हैं इसके बावजूद कॉलेज उदासीन बैठा हुआ है । संगठन के जिलाध्यक्ष दिव्यांग शर्मा ने कहा कि पूरे भारत के अंदर छात्रा उत्पीड़न की किसी भी घटना के होने पर अभिभावक छात्राओं को घर बुला लेता है क्योंकि छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है ।कोर्ट का निर्देश है कि जहाँ भी 10 या उससे अधिक महिलाएं काम करती हों वहां पर इस तरह की कमेटी का होना अनिवार्य किया जाय ।जिससे छात्राओं की सुरक्षा भी निश्चित होगी और उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। जिला कमेटी सदस्य सौरभ मिश्र ने कहा कि देश मे और खास तौर पर हमारे प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़  रही हैं और सुरक्षा को लेकर कदम उठाने के बजाय सरकार के मंत्री व पूर्व मंत्रियों का बयान पूरी तरह से लफ्फाजी से भरे हैं ।ऐसे में GSCASH छात्राओं की सुरक्षा के सवाल पर एक बड़ा हथियार साबित होगा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ