दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक के निर्देश मे चलाये गये चेकिंग अभियान में पुलिस विभाग को बड़ी सफलता मिली है।चेकिंग के दौरान सफ़ेद स्कोर्पियो गाड़ी से 76 पेटी में भरी 3848 शीशी मिलावटी शराब के साथ साथ दो बोरों से 200 शीशी अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा भारी मात्रा में शराब के ढक्कन और स्टीकर भी बरामद हुये हैं।पुलिस ने स्कोर्पियो सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस की इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।मामला है मोतिगरपुर थानाक्षेत्र के कैथवारा का।जहाँ सुल्तानपुर रोड पर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत चेकिंग अभियान चला रखा था।इसी दौरान एक संदिग्ध स्कोर्पियो को जब रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें शराब से भरी पेटियो का जखीरा बरामद हुआ।आनन फानन पुलिस ने आबकारी विभाग को सूचना दी।मौके पर पर पहुंची आबकारी विभाग ने जब पड़ताल शुरू की तो 76 पेटी में 3848 शीशी मिलावटी शराब मिली। जबकि दो बोरों में दो सौ शीशी अवैध शराब भरी हुई थी।इसके साथ साथ शराब की शीशियों के पांच सौ दस ढक्कन और शराब की शीशियों पर चिपकाने के करीब पांच सौ स्टिकर भी बरामद हुये हैं। पुलिस स्कोर्पियो गाड़ी पर मोतिगरपुर थानाक्षेत्र के दियरा बाजार के रहने वाले शनि सिंह और शंकर बनवासी को स्कोर्पियो गाड़ी से गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज रही है। वही पुलिस की माने तो पकड़े गये लोगों ने कुछ ठेको पर इन अवैध शराब की सप्लाई भी कर दी गई है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ